सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वामपंथी दादा का निराला चेला



यह संवाद वामपंथी दादा और उनके नवेले शिष्य के बीच उस वक्त हो रहा है जब दादा मार्क्स को दो सौ साल और एक महीने होने को हैं। प्रेत को न मानने वाले दादा की प्रेत पूजा जारी है। एक ऐसा भी विचारों का वर्ग है जो दादा मार्क्स और उनके चेलों की मूर्तियों को गंगा में विसर्जन करने पर तुला है। इस वर्ग के विचारों से आने वाले कुछ नेता टाइप नौजवानों का मानना है- भटकती हुई आत्माएं बेहद खतरनाक होती हैं। गंगा नहला दिया जाए तो इनका प्रकोप शांत हो जाता है। दूसरी तरफ, स्वर्ग और नरक के बंधन से मुक्त, सृष्टि में मनुष्य से श्रेष्ठ किसी को न मानने वाले बंधु , अपनी बड़ी दाढ़ी, टीशर्ट और कालजयी टोपी में दादा मार्क्स, चाचा लेनिन और उनके विचार- वंशज च्वे ग्वेरा और गुरुभाई माओत्से तुंग को ध्यान-जात किए हुए हैं। उस वक्त विचारों की द्वंदात्मकता में उलझा एक शिष्य अपने वामपंथी दादा से ज्ञान प्राप्त कर फिल्म सिटी के पत्रकारों की तरह तृप्त होना चाह रहा है....आगे का संवाद निजी और नितांत तो नहीं है, लेकिन दोनों की धूनी रमी हुई है।

पर्दा उठ रहा है
गुरु और शिष्य की उम्र और दिखावट, बनावट का अंदाजा पाठक अपने आस-पास की स्थितियों, दृष्यों और जनों को देखकर स्वयं लगाएं।
वामपंथी दादा:  हम धर्मनिरपेक्ष देश हैं।
चेला: मतलब
वामपंथी दादा: अरे, धर्म को नहीं मानने वाले। 
चेला: क्यों

वामपंथी दादा:
 क्योंकि दादा मार्क्स कह गए थे धर्म अफीम है।
चेला: दादा लेकिन संविधान में धर्म निरपेक्ष का मतलब....
( दादा बिना सुने उत्तेजित होते हुए)
तुम्हें कुछ नहीं आता तुम दक्षिणपंथी होते जा रहे हो।
चेला: दादा पर धर्मनिरपेक्ष का मतलब तो है, स्टेट का कोई अपना धर्म नहीं होगा और स्टेट सभी धर्मों का सम्मान करेगा।
वामपंथी दादा: नहीं ऐसा नहीं है, धर्म बस अफीम है, अफीम है और अफीम है। हम समाज में शोषण की जनक इस अफीम को नहीं चखेंगे, नहीं चखेंगे। विरोध करते हैं। 
लाल सलाम, लाल सलाम।
चेला: दादा और विवाह
वामपंथी दादा:  विवाह को नहीं मानते।
क्यों

वामपंथी दादा: 
क्योंकि दादा मार्क्स ने कहा है कि विवाह वैध वेश्यावृत्ति है।
चेला:  कैसे
वामपंथी दादा: विवाह के बाद पत्नी से सेक्स का कानूनी अधिकार मिल जाता है। स्त्री का शोषण होता है। मर्द उसे सेक्स स्लेव बना डालते हैं। हम विवाह का विरोध करते हैं।  लाल सलाम, लाल सलाम। कॉमरेड रेड सेल्यूट। हां, याद आया विवाह संस्था है। वेश्यावृत्ति को लिगली प्रमोट करने वाली संस्था। हम इसे ध्वस्त कर देंगे।
चेला: दादा परिवार के बारे में ख्याल
वामपंथी दादा: हम परिवार को नहीं मानते।
चेला: क्यों

वामपंथी दादा:
 क्योंकि परिवार संस्था है। जो संस्था है वो पूंजीवादी है। पूंजीवादी मानसिकता की पोषक है। पूंजीवाद को बढ़ावा देती है। समाज में वर्ग असमानता का पुनरुत्पादन  करती है।
चेला: कैसे

वामपंथी  दादा:
 परिवार से संपत्ति पर निजी स्वामित्व के अधिकार को बढ़ावा मिलता है। संपत्ति पर निजी स्वामित्व से समाज में शोषण बढ़ता है। परिवार क्रांति के लिए बाधक है।
परिवार समाज में व्याप्त असमान प्रणाली को बढ़ावा देती है। 
यह विचारधारा को कंट्रोल करती है।
लोगों को कन्वेंस करती है कि वो समाज में व्याप्त असमान प्रणाली में ही रहे। 
परिवार नाम की संस्था इस असमान प्रणाली को नेचुरल और बढ़िया बताती है। हम इसका विरोध करते हैं।
लाल सलाम, लाल सलाम। कॉमरेड रेड सेल्यूट। रिवोल्यूशन लॉन्ग लीव।
चेला: और आस्था, विश्वास और भगवान।
वामपंथी दादा: हम ईश्वर को नहीं मानते हैं। 
चेला: क्यों"
वामपंथी दादा: भगवान, ईश्वर, आस्था और विश्वास जैसी चीज़ें समाज को मूर्ख बनाने के लिए गढ़ी गई हैं। 
ये सारी चीज़ें अवैज्ञानिक हैं।
हम वैज्ञानिक चेतना वाला समाज बनाना चाहते हैं।
तुम्हें नहीं पता, नास्तिकता मार्क्सवाद का प्राकृतिक और अविभाज्य हिस्सा है।
यह वैज्ञानिक समाजवाद के सिद्धांत और अभ्यास के लिए जरूरी है।
चेला: ..और दादा आस्था
वामपंथी दादा: आस्था जैसी कोई चीज़ नहीं होती। आस्था लोगों के साइंटफिक अप्रोच को कम करती है और उन्हें कमजोर करती है।
विश्वास
वामपंथी दादा: हम सिर्फ मार्क्स के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं। 
अब ज्यादा सवाल मत पूछना, अभी तुम्हें कुछ नहीं पता बहुत-सी किताबें पढ़नी पड़ेंगी। मार्क्सवाद को समझना पड़ेगा।
लाल सलाम, लाल सलाम।   
चेला: पर दादा
वामपंथी दादा: 
क्या है?
चेला: जिज्ञासा बढ़ रही है। 
मार्क्स बाबा को 200 साल हो गए और भूत अभी तक नहीं उतरा लोगों पर से।
तुम निरे मूर्ख हो।
चेला: दादा
क्या?
ये माओ त्से तुंग कौन था?
महान क्रांतिकारी। मार्क्सवाद को जमीन पर उतारने वाला महान नेता। 

चेला: दादा
, पर ये तो 6 करोड़ लोगों का नरसंहार करवा दिया।
वामपंथी दादा: तुम्हारी संगत बिगड़ गई है।  तुम्हें कुछ नहीं पता। क्रांति के लिए हिंसा जायज है। प्रतिहिंसा। हिंसा के बिना समाज में कभी कोई परिवर्तन नहीं आया है।
लाल सलाम, लाल सलाम।
चेला: दादा ये जोसेफ स्टोलिन, पोल पोट,किम सुंग....
वामपंथी दादा: महान क्रांतिकारी।
चेला: पर सुना है 4 करोड़, 17 लाख, 16 लाख नरसंहार।
वामपंथी दादा: तुम मूर्ख हो।
     
चेला: दादा  
-ये मार्क्सवादी मुस्लिम नेताओं/राजाओं और ईसाइयों के बारे में बोलने पर दूसरों को सांप्रदायिक क्यों कह देते हैं?
- हिंदू धर्म/इतिहास/आध्यात्म/दर्शन के बारे में हर तथ्य को नकारात्मकता से क्यों पेश करते हैं?
-भारत में मुस्लिम आक्रमण को आगमन क्यों कहते हैं?
-बिना स्टेट/मनी के कोई सोसायटी कैसे चलेगी?
- 200 साल में 1 अरब से ज्यादा नरसंहार
- वियतनाम 10 लाख से ज्यादा/ लेटिन अमेरिका में डेढ़ लाख
- अफगानिस्तान में 15 लाख, अफ्रीका में 17 लाख, नॉर्थ कोरिया और कंबोडिया में 20-20 लाख 
-दादा ये वामपंथियों के निशाने पर भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्य ही क्यों रहते हैं?
दादादादा....
अरे सो गए क्या?
दादा,दाआ..आ...दादा
दादा अभी बहुत जिज्ञासा है.....
चेला: दादा जब नींद खुलेगी तब पूछूंगा, तब तक के लिए सलाम...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कॉफी टेबल पर नहीं रची गई है अर्बन नक्सल थ्योरी: कमलेश कमल

कमलेश कमल की पैदाइश बिहार के पूर्णिया जिले की है. उनका उपन्यास ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ चर्चित रहा है और कई भाषाओं में अनुवादित भी हुआ है. यह नॉवेल यश पब्लिकेशंस से प्रकाशित हुआ है. हाल ही में उनकी भाषा विज्ञान पर नवीन पुस्तक ‘भाषा संशय- सोधन’ भी आई है. इस सीरीज में उनसे उनकी किताबों और रचना प्रक्रिया के बारे में बातचीत की गई है. मेरी संवेदनाओं और मनोजगत का हिस्सा है बस्तर कमलेश कमल का उपन्यास ‘ऑपरेशन बस्तर: प्रेम और जंग’ (Operation Bastar Prem Aur Jung) का कथानक नक्सलवाद पर आधारित है. उनका कहना है कि बस्तर कहीं न कहीं मेरी संवेदनाओं, भाव और मनोजगत का हिस्सा है. मैं ढ़ाई साल बस्तर के कोंडागांव (KONDAGAON BASTAR) में तैनात रहा. पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है. नक्सलवाद को न सिर्फ मैंने समझा बल्कि बस्तर की वेदना, पूरी आबोहवा को जाना एवं अनुभूत किया है. एक लेखक को अनुभूत विषय पर ही लिखना चाहिए. लेखक का लेखन किसी ऐसे विषय पर इसलिए नहीं होना चाहिए कि वो सब्जेक्ट चर्चित है. बल्कि वह विषय उसके अनुभव और भाव जगत का हिस्सा भी होना चाहिए. नक्सल केंद्रित जितने भी उपन्यास हैं, उनमें या तो सुरक्षाब

रात का तीसरा पहर- मैं और कुंवर चंद अंधेरे गधेरे को पार करते हुए

मैं कुंवर चंद जी के साथ रात के तीसरे पहर में सुनसान घाटी से आ रहा था। यह पहर पूरी तरह से तामसिक होता है। कभी भूत लगा हो, तो याद कर लें रात्रि 12 से 3 बजे का वक्त तो नहीं! अचानक कुंवर चंद जी मुझसे बोले 'अगर ऐसा लगे कि पीछे से को¬ई आवाज दे रहा है, तो मुड़ना नहीं। रोए, तो देखना नहीं। छल पर भरोसा मत करना, सीधे बढ़ना.. मन डरे, कुछ अहसास हो, तो हनुमान चालिसा स्मरण करो। मैं साथ हूं। आसपास बस घाटियां थीं। झाड़ झंखाड़। गधेरे। ऊपर जंगल और नीचे नदी जिसकी आवाज भी थम चुकी थी। अंधेरा घना। मैं आगे था और कुंवर चंद जी मेरे पीछे हाथ में मसाल लिए चल रहे थे। अचानक बच्चा रोया और छण-छण शुरू हो गई। मैंने पीछे देखना चाहा, तो उन्होंने गर्दन आगे करते हुए 'बस आगे देखो। चलते रहो। छल रहा है। भ्रमित मत होना। कुछ भी दिखे यकीन मत करना। जो दिख रहा है, वो है नहीं और जो है, वह अपनी माया रच रहा है।' बोला ही था कि नीचे खेतों की तरफ ऐसा लगा दो भैंस निकली हैं। रोने की आवाज और तेज हो गई। पीछे मुड़कर मैं कुंवर चंद जी को फिर बताना चाह रहा था कि क्या हो रहा है। उन्होंने मेरी गर्दन आगे करते हुए  जोर से कहा 'भ्रमि

महिला दोस्त के सामने अश्लीलों की तरह पेश आए, बिग बाजार स्टोर में उड़ाते रहे हमारे सम्मान की धज्जियां

मंगलवार शाम जीआईपी मॉल (नोएडा सेक्टर-18) के 'बिग बाजार' स्टोर में, मेरे व मेरी फ्रेंड के साथ बदसलूकी हुई। कपड़े के 'प्राइस टैग' के संबंध में। दरअसल जो प्राइस टैग लगा था कैश काउंटर पर उससे ज्यादा कीमत मांगी जा रही  थी जिसपर मैं सवाल कर रहा था। मैनेजर मुझे दूसरे रूम में ले गया जहां  करीब 10-12 लोगों ने ज़लील किया। मेरे साथ मेरी महिला मित्र भी मौजूद  थी। बावजूद वो अश्लील फब्तियां कसते रहे। अपमानित किए और  धमकाया। लगातार दबाव बनाते रहे- हम यह कबूल कर लें 'प्राइस टैग' हमने बदला है। उन सभी का व्यवहार गुंडों जैसा था। हमारी छवि की धज्जियां उड़ाते रहे। वो हंसें जा रहे थे। एक के बाद एक आता और हमें चोर ठहराते हुए-फब्तियां कसता। उंगली दिखाता और घर नहीं जाने देने की धमकी देता। हमने वीडियो फुटेज देखने की मांग की तो हमें गाली दी गई और बोला गया- 'तेरा बाप देखेगा पांच घटें बैठकर वीडियो फुटेज।' वो लोग इतने अंसवेदनशील थे कि मेरी महिला मित्र का भी लिहाज नहीं किया। यह वाकया ऐसे रेपूटेटिड स्टोर में किया गया जिसे सरकार ने करेंसी पेमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना ह